Wednesday, December 1, 2010

हमसा "आवारा" ना मिला.....

मांगने निकले,सहारा ना मिला।
हमें समझे,वो हमारा ना मिला।।

जिसे महसूस किया,दिल के क़रीब।
ऐसा बिछड़ा,कि दुबारा ना मिला ।।

हम भी तूफ़ान से बच जाते,मग़र।
कोई मौसम का ईशारा,ना मिला।।

सारी दुनियाँ में, ढूंढ कर देखा ।
..गोपाल..हमसा"आवारा"ना मिला।।

3 comments:

  1. हम भी तूफ़ान से बच जाते,मग़र।
    कोई मौसम का ईशारा,ना मिला।।

    बहुत खूब

    http://veenakesur.blogspot.com/

    ReplyDelete
  2. हम भी तूफ़ान से बच जाते,मग़र।
    कोई मौसम का ईशारा,ना मिला।।
    शेर दाद के क़ाबिल, मुबारक हो

    ReplyDelete